{"_id":"6ad3d89f1b6eb82878053acf","slug":"nhm-staff-strike-ends-chos-strike-continues-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159131-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, सीएचओ की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, सीएचओ की जारी
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे एनएचएम कर्मी-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एनएचएम कर्मियों की 13 दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार की देर शाम समाप्त हो गई। लखनऊ में अधिकारियों ने एनएचएम कर्मियों से वार्ता की और उनकी मांगों के बारे में विचार करने का आश्वासन दिया है। इसकी वजह से एनएचएम कर्मी हड़ताल खत्म कर शनिवार से काम पर लौट गए। इधर सीएचओ और संविदा पर तैनात एएनएम की हड़ताल जारी है। यह सभी लखनऊ में धरना दे रही है। इसकी वजह से जन आरोग्य मंदिरों पर ताला लगा रहा।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कर्मचारी 13 दिनों से हड़ताल पर थे। यह सभी सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे थे। कर्मचारियों की राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने, नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने, आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन तथा समयबद्ध वेतन भुगतान आदि की मांग थी।
शुक्रवार की देर शाम लखनऊ में कर्मचारी नेताओं की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। एनएचएम संघ के जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा ने बताया कि सरकार ने समान कार्य-समान वेतन के मामले में समिति बनाने की बात कही है। इसके लिए 45 दिन का समय मांगा है। इसके साथ ही जीपीएफ, नियमितीकरण आदि के बारे में कदम उठाने का आश्वासन दिया है। कहा कि 13 दिन के हड़ताल के चलते सरकार को कर्मचारियों के हित में विचार करना पड़ा।
विज्ञापन
इस वजह से हड़ताल खत्म कर दी गई है। सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इधर जन आरोग्य मंदिरों पर तैनात सीएचओ और संविदा पर तैनात एएनएम अभी भी लखनऊ में हड़ताल पर हैं। वे भी समान कार्य समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल के चलते जन आरोग्य मंदिरों पर ताला लगा रहा। इसकी वजह से मरीज परेशान रहे।