{"_id":"57d447994f1c1b9b213173e5","slug":"nhm-light-bureau-personnel-performance-kiaamr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन किया
sant kabir nagar hindi news
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देती एनआरएचएम की संविदा स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमित किए जाने की मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
संघ के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान पर पांच सितंबर से किए जा रहे भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदेश के समस्त जिलों में कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। पिछले मार्च में संघ द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के बाद 17 मार्च को प्रमुख सचिव ने मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
जिसके विरोध में पांच सितंबर से लखनऊ में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल और धरना शुरू किया गया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित किया जाए और समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था की जाए। अगर प्रदेश और केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आगे चल कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रवक्ता दीनदयाल वर्मा, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनंद मौर्या, राजेश पांडेय, कृष्ण कुमार भटनागर, विक्टेश्वर पाठक, दारा सिंह, अश्वनी यादव, ज्योति शर्मा, रीता राय, विनीत शुक्ल, प्रतिभा पाण्डेय समेत अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।