फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   NH sinks near Balu Shasan bridge, fear of accident

Sant Kabir Nagar News: बालू शासन पुल के निकट एनएच धंसा, हादसे की आशंका

Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
NH sinks near Balu Shasan bridge, fear of accident
तीन वर्ष पूर्व बने खलीलाबाद-बखिरा सड़क की उखड़ने लगी हैं गिट्टियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा/तिघरा। तीन वर्ष पूर्व निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग बालूशासन पुल के निकट धंस गया है। इससे वाहनों की आवाजाही से हादसे की आशंका बनी है, तो दूसरी तरफ लोगों को सड़क की खराब गुणवत्ता का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।


प्रेमचंद साहनी, राहुल भारती, प्रभात पाठक ने बताया कि वर्षों तक बदहाल, खस्ताहाल खलीलाबाद-बखिरा सड़क काफी मशक्कत के बाद बनी थी। किंतु, निर्माण के कुछ ही वर्षों में कई स्थानों पर सड़क धंसने व उखड़ने लगी है। बालू शासन पुल के दोनों तरफ सड़क में गड्ढे हो गए हैं। कई जगहों पर सड़क धंस गई है तो कहीं-कहीं गिट्टियां उखड़ गई हैं। इधर, एक सप्ताह से हो रही बारिश से बदहाल हो चुकी सड़क पर लोगों को काफी संभलकर चलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से कभी भी अनहोनी हो सकती है। बालूशासन पुल के एक तरफ रेनकट है तो दूसरी तरफ सड़क में गड्ढा है। सड़क भी धंस गई है। इस स्थल पर ईंट का घेरा बनाकर संकेतक बनाया गया है, किंतु जिम्मेदारों को सड़क की इस बदहाल हालत को लेकर चिंता नहीं है। नेपाल तक जाने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन हो या रात, हमेशा वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लोगों ने जिलाधिकारी से बदहाल सड़क को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed