फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   News of ED raiding former VC house creates panic

UP: अवध विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी के घर ईडी की छापेमारी की सूचना से हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 08 Dec 2023 03:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Dec 2023 03:09 PM IST
सार

मगध विश्वविद्यायल के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के काली जगदीशपुर स्थित स्कूल व संपत्ति पर ईडी की टीम के छापे की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूचना थी कि ईडी ने पूर्व कुलपति की अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
News of ED raiding former VC house creates panic
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा पूर्व वीसी प्रो. राजेंद्र प्रसाद के शैक्षणिक संस्थान पर छापा मारने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर महुली थाने की पुलिस काली जगदीशपुर स्थित संस्थान पर पहुंची। पुलिस ने संस्थान पर किसी भी एजेंसी के छापा मारने की सूचना से इनकार किया है। न ही इस संबंध में गांव के लोग कुछ बोलने को तैयार हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मगध विश्वविद्यायल के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के काली जगदीशपुर स्थित स्कूल व संपत्ति पर ईडी की टीम के छापा मारने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूचना थी कि ईडी ने पूर्व कुलपति की अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया है। टीम ने कागजी कार्रवाई के लिए उनके संस्थान में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन


 सूचना मिलने पर पुष्टि के लिए प्रशासनिक व पुलिस की टीम के साथ सभी लोग लगे रहे। दोपहर में महुली थाने के एसओ ने काली जगदीशपुर के चौकी प्रभारी धमेंद्र मिश्र को पुष्टि के लिए मौके पर भेजा। वहां जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने सूचना को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


64.53 लाख की संपत्ति जब्त करने की थी सूचना
सूचना प्रसारित हुई थी कि पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद की 64.53 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त कर लिया है। इसमें काली जगदीशपुर स्थित बीएड कॉलेज, एकेडमी व अन्य विद्यालय है। वह नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। वही क्षेत्र के संजय, दीपचंद, जय प्रकाश ने बताया कि अगर ईडी आई होती तो सभी को जानकारी होती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed