फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Newly appointed teachers BSA hoop

नवनियुक्त शिक्षकों ने बीएसए को घेरा

Tue, 25 Oct 2016 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 25 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed teachers BSA hoop
नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार शाम बीएसए का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
 नवनियुक्त शिक्षकों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार शाम बीएसए का घेराव किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद बीएसए ने जल्द से जल्द वेतन भेजने का आश्वासन दिया, तब जाकर शिक्षक माने।      
विज्ञापन


 प्रदेश में हुई 15 हजार प्राथमिक शिक्षकों भर्ती के तहत जिले में दो सौ सहायक अध्यापकों की तैनाती चार माह पूर्व हुई थी। चार माह से इन्हें वेतन नहीं मिला। मंगलवार को नवनियुक्त शिक्षक पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में बीएसए का घेराव किए। नव नियुक्त शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सभी शिक्षकों का सत्यापन आ चुका है।
विज्ञापन


सभी का कार्य उत्तर एवं सराहनीय है। पूर्व में सभी चयनित शिक्षकों के पास विद्यालय पर आने जाने का जितना पैसा था वह खर्च हो चुका है। अब किसी शिक्षक के पास पैसा नहीं बचा है। शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। विद्यालय पर जाना अतिआवश्यक है। समस्त शिक्षक विद्यालय आने जाने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन हो चुका है, उनका वेतन अतिशीर्घ लगाया जाए। जिससे की शिक्षक विद्यालय पर जाकर सुचारु रूप से पठन पाठन कर सके। बीएसए गजराज यादव ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी फाइल मंगाकर जल्द से जल्द वेतन लगाया जाएगा। इस दौरान दीपचंद चौहान, हरेंद्र कुमार, अजीत पांडेय, धर्मेंद्र यादव, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, शैलेष कुमार, अंशुमान श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed