फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   New Guidelines to Provide Relief to Brick Kiln Operators

Sant Kabir Nagar News: नई गाइड लाइन से ईंट-भट्ठा संचालकों को मिलेगी राहत

Mon, 06 Apr 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
New Guidelines to Provide Relief to Brick Kiln Operators
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नई गाइड लाइन लागू होने के बाद प्रदेश के लगभग 4000 ईंट भट्ठे अवैध घोषित हो गए थे, लेकिन अब संघ के प्रयासों से नई गाइड लाइन लागू होने के बाद सभी भट्ठा संचालकों को प्रदूषण विभाग से सहमति प्रमाणपत्र मिल सकेगा।
विज्ञापन

देवरिया में ईंट भट्ठा संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जाते समय खलीलाबाद शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से भट्ठा संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र यादव एक कर्मठ, ईमानदार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से न केवल ईंट उद्योग को बल्कि पूरे समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस दुःख की घड़ी में पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ईंट निर्माता संघ के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान भट्ठा व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed