{"_id":"600c738d8ebc3e2e750b2380","slug":"netaji-jayanti-celebrated-khalilabad-news-gkp3820950107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन
सुभाष चंद बोस की जंयती के अवसर पर कूडीलाल रूंगटा स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
- फोटो : KHALILABAD
नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
- जिले में धूमधाम से मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जहां रक्तदान शिविर लगाया गया वहीं लोगों ने नेताजी के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक सुभाष जी व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे द्वारा पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 66 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सदर विधायक ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान सह विभाग संघचालक निर्मल, जिला संघ चालक राम गोपाल, भास्कर मणि त्रिपाठी, उमाकांत, शैलेश, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, राजकुमार, अरविंद, गोविंद, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार केएस पांडेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि नेता जी ने अपना जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया था। उनके पराक्रम से घबराई अंग्रेजी हुकूमत देश छोड़ने पर विवश हो गई थी। उनके नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। इस दौरान आलोक पांडेय, स्कंद पांडेय, राम भागवत यादव, मनीष यादव, योगेश पांडेय, रामाज्ञा यादव, अरविंद यादव, अमिताभ कुमार पाल, परमेश्वर प्रसाद, प्रिया यादव, संतोष पांडेय, राहुल गुप्ता, अभिनव यादव, उमाशंकर पांडेय, वंश विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी दुनिया में आज नेताजी को याद करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाने का जो आह्वान किया है वह नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। गुलाम भारत में अंग्रेजी को घुटने टेकने के लिए मजबूर करने का कार्य नेता जी ने किया था।
विज्ञापन
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अधिवक्ता हाल में नेताजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अधिवक्ताओं ने उनको नमन किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लालसरन सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी के संघर्षों को कभी भूल नहीं पाएगा। इस दौरान प्रेमनरायन मिश्र, अरविंद गुप्ता, बालकेश चौरसिया, शिवप्रसाद राय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम मौर्य, वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, ऋषिनरायन ओझा आदि मौजूद रहे।