फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nephews murdered in property dispute

Sant Kabir Nagar News: संपत्ति विवाद में भतीजों ने की थी हत्या

Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nephews murdered in property dispute
पुलिस की गिरफ्त में चाचा के हत्या के आरोपी।
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव निवासी रामसुमेर की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके दोनों भतीजों को सोमवार को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि संपत्ति के विवाद में उन लोगों ने अपने चाचा की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में छह चोटें पाई गई। बाकी शरीर के किसी अन्य स्थान पर चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद अकेले हो गए बखिरा थानाक्षेत्र के सूपा गांव निवासी रामसुमेर की कोई संतान नहीं थी। वह अपने दो भतीजे बलिराम और शक्तिमान के साथ रहते थे। पुलिस जांच में पाया गया कि कुछ दिनों से चाचा और भतीजों में मनमुटाव चल रहा था। जिसके वजह से रामसुमेर घर पर खाना नहीं खा रहे थे । यही नहीं कुछ दिनों से अपने भतीजों को घर से निकलने के लिए भी जोर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे भतीजे काफी खिन्न चल रहे थे। इससे नाराज भतीजों ने सोमवार को हंसिया और पेचकस से सिर पर वार करके जख्मी कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। बाद में भतीजे उनको लेकर बघौली सीएचसी गए। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में रामसुमेर के साले की पत्नी सोनी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस पंजीकृत किया। बखिरा पुलिस ने हत्यारोपी भतीजों को थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास से सोमवार को सुबह गिरफ्तार किया है। एसओ लालबिहारी निषाद ने बताया कि पोस्टमार्टम में सिर में कुल छह चोट पाया गया है।

आरोपी भतीजे बलिराम और शक्तिमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में घटना संपत्ति विवाद में होना पाया गया है। आरोपी भतीजों को जेल भेजा जा रहा है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed