{"_id":"653abdde20d352e9450816b9","slug":"nephew-of-former-block-chief-injured-in-accident-dies-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4720-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के भतीजे की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के भतीजे की उपचार के दौरान मौत
Fri, 27 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास बुधवार की भोर में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सेमरियावां के भतीजे की भी मौत हो गई। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। वहां से रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाते समय बृहस्पतिवार को रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दो शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के थवईपार निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा 13 वर्षीय अश्वनी उर्फ अनमोल पुत्र सत्येंद्र कुमार, उसका दस वर्षीय बेटा आयुष, गांव का 17 वर्षीय मिथिलेश पुत्र देवेंद्र और वैभव बुधवार की भोर में टहलने निकले थे। उसी दौरान खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रहे ट्रक ने चारों को कुचल दिया था। हादसे में मौके पर ही मिथिलेश की मौत हो गई थी, जबकि भतीजा अश्वनी उर्फ अनमोल, बेटा आयुष और वैभव घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर अनमोल और आयुष की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि वैभव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि भतीजे अश्वनी उर्फ अनमोल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से रेफर किए जाने पर केजीएमयू लखनऊ ने जाया रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। जबकि घायल बेटे का उपचार गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि उसके भाई सत्येंद्र की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। भतीजा अनमोलन अपने मां- बाप का इकलौता बेटा था। भतीजे की मौत से भाई के घर का चिराग बुझ गया। भाभी शैल कुमारी सफाई कर्मी है। इकलौते बेटे की मौत से मां शैल कुमारी का रो- रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाऊस आए सपा नेता जावेद खान, अब्दाल, सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र ,पूर्व जिलाध्यक्ष परमहंस आदि ने कहा कि इस घटना में थवईपार गांव के चार परिवार प्रभावित हुए है। दो लोगों की मौत से समूचा गांव दहल उठा। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।