फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nepal BMCT route widening plan stuck due to lack of coordination

Sant Kabir Nagar News: तालमेल के अभाव में अटकी नेपाल जाने वाले बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना

Mon, 04 Dec 2023 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Nepal BMCT route widening plan stuck due to lack of coordination
मेंहदावल में स्थित बीएमसीटी मार्ग का नहीं हुआ चौड़ीकरण। - फोटो : अमर उजाला।

मेंहदावल-करमैनी होकर नेपाल जाने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण का काम अटक गया है। इसके पीछे सड़क के दोनों तरफ भूमि अधिग्रहण के लिए नामित दो कंपनियों के बीच आपसी तालमेल की कमी सामने आई है। शासन ने इसके लिए 593 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की थी। चौड़ीकरण के शुरू न होने से इलाकाई लोगों में काफी निराशा है।

विज्ञापन


बस्ती के हड़िया से मेंहदावल से करमैनी तक 49 किलोमीटर बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना है। करीब छह माह पहले इस योजना को मंजूरी मिली थी। इसक कार्य के लिए 593 करोड़ भी स्वीकृत हो गए थे। राष्ट्रीय हाईवे प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण और बिजली के पोल व पेड़ आदि हटवाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा है। इसके लिए दो कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें कंपनियों में आपसी तालमेल की कमी के कारण अब तक भूमि अधिग्रहण नहीं हो सका है। इसके कारण सड़क के चौड़ीकरण का काम अधर में लटका हुआ है।

विज्ञापन

कम हो जाएगी 32 किमी दूरी
परियोजना के तहत हड़िया चौराहे से होते हुए बीएमसीटी मार्ग सेमरियावां, दुधारा, कुसरूखुर्द, नंदौर, मेंहदावल से करमैनी घाट तक करीब 49 किलोमीटर तक की सड़क को चौड़ा किया जाना है। सड़क के चौड़ीकरण होने से बस्ती, संतकबीरनगर से होकर लोग गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर पीपीगंज पहुंचेंगे। इससे लोगों को नेपाल जाने के लिए सहूलियत मिल जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद जिले के लोगों को नेपाल तक की यात्रा में 32 किमी की दूरी कम हो जाएगी। नेपाल जाने के लिए गोरखपुर तक का सफर नहीं करना पड़ेगा।

बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी भूमि अधिग्रहण, बिजली के पोल हटाने, पेड़ काटने आदि के कार्य होने हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए दो कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन तालमेल में अभाव में अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अब विवाद का निस्तारण करा लिया गया है। उम्मीद है कि इसी माह में भूमि अधिग्रहण व अन्य कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।-रितेश शर्मा- अधिशाषी अभियंता एनएच

 

बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण से नेपाल का सफर आसान हो जाएगा। कार्य को जल्द शुरू कराए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।-मनोज यादव- क्षेत्रवासी

बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना की स्वीकृति के बाद उम्मीद थी कि बेहतर सड़क मिलेगी। लेकिन कार्य शुरू न होने से निराश होना पड़ा है। जल्द से जल्द सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाना चाहिए।-अवनीेंद्र जायसवाल- क्षेत्रवासी

सड़क चौड़ीकरण से मेहदावल के रास्ते करमैनी होकर पीपीगंज से नेपाल जाना आसान हो जाएगा। इससे गोरखपुर होकर नहीं जाना पड़ेगा। समय की बचत होगी।-शिवम अग्रहरि- क्षेत्रवासी

बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण होने से व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। नेपाल जाने की दूरी कम होगी और साथ ही आंबेडकरनगर, आजमगढ़ के लोग भी व्यापार के लिए आ जा सकेंगे।-मिलन- क्षेत्र वासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed