फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neighbor youth misdeed woman by threatening to make objectionable video viral in Sant Kabir Nagar

पापी पड़ोसी: महिला का नहाते हुए बना लिया वीडियो, फिर रात 10 बजे घर में आकर लूटी अस्मत, यहीं नहीं रुका दरिंदा

Thu, 27 Oct 2022 07:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Oct 2022 07:40 PM IST
सार

धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानेगी तो अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दूंगा। आरोप है कि धमकी देकर युवक चार अप्रैल 2022 की रात करीब दस बजे महिला के घर में घुस गया। पूर्व में खींची अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Neighbor youth misdeed woman by threatening to make objectionable video viral in Sant Kabir Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला को अकेला देख घर में घुस कर पड़ोसी युवक ने उसका नहाने हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। उसी अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और पति के मोबाइल पर भेज देने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला के घर से 60,000 रुपये कीमत के जेवरात और 30,000 रुपये नकदी भी उठा ले गया। जेवरात व नकदी वापस मांगने पर महिला को जानमाल की धमकी दी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, गबन, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज लिया

विज्ञापन

पीड़ित महिला का पति सऊदी में मजदूरी करता है। पड़ोस का रहने वाला आरोपी युवक अक्सर उसके परिवार वालों की मौजूदगी में महिला के घर आता-जाता था। इधर छह महीने पूर्व महिला का पति सऊदी कमाने गया। आरोप है कि आरोपी युवक अकेला पाकर महिला के घर में घुस गया। स्नान करने के दौरान महिला की अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल में कैद कर ली। उसी अश्लील फोटो व वीडियो को दिखाकर कर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानेगी तो अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दूंगा। आरोप है कि धमकी देकर युवक चार अप्रैल 2022 की रात करीब दस बजे महिला के घर में घुस गया। पूर्व में खींची अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मार देगा। 

विज्ञापन

आरोपी युवक ने अश्लील फोटो व वीडियो पति को भी भेज देने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवक ने महिला के पर्स में रखे 10 ग्राम की सोने की चेन, पांच ग्राम सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत 60,000 रुपये और बॉक्स में रखे 30,000 रुपये नकदी उठा ले गया। 

आरोप है कि जब महिला ने अपने जेवरात व रुपये की मांग की तो युवक ने अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। महिला ने पहले तो सामाजिक भय की वजह से पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। आरोपी के जरिए काफी परेशान किए जाने पर पीड़िता ने पति को मामले की जानकारी दी। उसके बाद गुरुवार को कोतवाली पहुंच कर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुस कर दुष्कर्म करने, जेवरात व नकदी उठा ले जाने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। महिला का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed