फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nehru was the architect of modern India: KC Pandey

आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू :केसी पांडेय

Mon, 14 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 14 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nehru was the architect of modern India: KC Pandey
जयंती मनाई गई - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सोमवार को मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने देश की एकता और अखंडता तथा पार्टी के प्रति समर्पण के लिए शपथ भी ली।
विज्ञापन

कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी पांडेय ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। वे बड़े उद्योगों की पक्षधर थे। उन्ही के कार्यकाल में कुटीर उद्योगों के साथ- साथ भारी उद्योगों को बढा़वा मिला। वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे। उन्हे देश का भविष्य मानते थे। इय अवसर पर पंडित जनार्दन पाठक, रफीक अहमउद, जिया अंसारी, भुवनेश्वर भारती, चंद्रमणि त्रिपाठी, प्रवीण चंद पांडेय, विजय शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी हुई। जहां पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि नेहरू देश के एक ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिनका देश की आजादी दिलाने से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, सुनील पांडेय, कृष्ण कुमार, रामजियावन, ह्दयनारायण, रामबचन चौरसिया, मंजूूू देवी, साजन लाल, लीलावती देवी, अनिल राय, अंबिका राय सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed