फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neha first in 400 meter race, Roshni second

Sant Kabir Nagar News: 400 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, रोशनी दूसरे पर

Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Neha first in 400 meter race, Roshni second
- खलीलाबाद ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के परिसर में शुक्रवार को खलीलाबाद ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई। जिसमे बच्चो ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी आदि में प्रतिभाग किया। जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में पीएस पटखौली की नेहा प्रथम, वही की रोशनी द्वितीय और अनामिता तीसरे पर रही। 50 मीटर दौड़ में लक्ष्मीना प्रथम, चंदा द्वितीय और आलिया शेख तीसरे पर रही। 100 मीटर दौड़ में चंदा प्रथम, शिखा द्वितीय और अंशिका तीसरे पर रही। 200 मीटर दौड़ में चंदा प्रथम, सृष्टि द्वितीय और लक्ष्मीना तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय तामा प्रथम और प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद द्वितीय रहा। बैडमिंटन में प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम, प्राथमिक विद्यालय तामा द्वितीय रहा।

लोकनृत्य बालक वर्ग में कंपाजिट विद्यालय खलीलाबाद प्रथम, कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर प्रथम, कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद द्वितीय रहा। लोकगीत में कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद प्रथम और कंपोजिट विद्यालय दुधारा द्वितीय रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर बीईओ अर्जुन प्रसाद, राजेश पांडेय, ओम नारायण शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed