फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negligence is making people sick, increased number of patients in OPD

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही बना रही बीमार, ओपीडी में बढ़े मरीज

Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Negligence is making people sick, increased number of patients in OPD
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते  डॉ कुमार सिद्धार्थ। 
संतकबीरनगर। जिले में सर्दी पड़ रही है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में सर्दी लगने से बीमार पड़ने वाले लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में प्रतिदिन 150 के करीब मरीज इसका इलाज करा रहे हैं। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह, फिजीशियन डॉ. रमाशंकर ने सर्दी में बचाव करने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि इस समय ठंड में बच्चों में सदी, जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ी है। ब्रोंकियोलाइटिस हो रहा है और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट संक्रमण तथा अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में बच्चों का ऐसे करें बचाव
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं
- सिर पर टोपी लगाएं
- पैरों में मोजे, हाथों में दस्ताने पहनें
- धूप निकलने पर बच्चे को थोड़ी देर लेकर धूप में बैठे
--------------------------------
बच्चों के खानपान का रखें विशेष ध्यान
- घर का पका हुआ खाना खिलाएं,
- गुनगुना पानी दें, चिकनाई का सेवन न कराएं
- रात में घी, तेज, मिर्च, मसाले से संबंधित भोजन न दें
- दाल, दलिया, मूंग की दाल, अरहर की दाल, गोभी, पालक, गाजर, वत्थू का साग खिलाएं, रखा हुआ भोजन बच्चों को न दें
- अमरूद, सेब, अनार का सेवन कराएं, बच्चों को इस मौसम में केला न खिलाएं
------------------------
नवजात शिशुओं का ऐसे ध्यान रखें
- घर के अंदर बच्चों को कमरे के तापमान में रखें।
- ठंडी हवा कमरे में आएं, इसके लिए खिड़की और दरवाजे बंद रखें।
- मां का दूध ज्यादा पिलाएं।
- मां बच्चे को गोद में लेकर दूध पिलाएं।
- बच्चे को दूध पिलाने के बाद कंधे से लगाकर डकार दिलाएं।
- लेटकर दूध पिलाने से दूध श्वासनली और कान की नली में चला जाता है। इससे कान बहने और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
-------------------------
बुजुर्गों को सर्दी से हो रही ये परेशानी
- बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी बढ़ी, सीने में दर्द की समस्या।
- बुखार, जुकाम, खांसी की समस्या बढ़ी, ब्लडप्रेशर और हार्ट अटैक को परेशानी।
-------------------------
बुजुर्ग और युवा सर्दी में ऐसे करें बचाव
- गर्म कपड़े पहनें, घर में ही व्यायाम करें, घरों से बाहर न निकलें।
- ठंडे पानी से न नहाएं, ब्लड शुगर की जांच कराएं, पनीर, समीसा, चिकनाई चीजें न खाएं, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ेगा।
- गर्म पानी पीएं, दिन में चाय, गर्म दूध, सब्जी सूप पीएं।
- बादाम, अखरोट का सेवन करें।
- काजू और मूंगफली का ज्यादा सेवन नहीं करें, मोजे पहनकर सोएं, हीटर लगाकर न सोएं।
- तिल के लड्डू खाएं, दाल के साथ गर्म चावल खाएं।
- रूमाली, तंदूर रोटी, भटूरे आदि मैदा की और ज्यादा तली हुए चीजें न खाएं।
- मीट और मांस तला हुआ न खाएं (यदि खाना हो तो भूना अपनाएं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed