फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negligence in the implementation of health programs will be dealt with

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Apr 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the implementation of health programs will be dealt with
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उन्होंने जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की। निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीएम विनीत श्रीवास्तव ने एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति से अवगत कराया। सीडीओ ने बच्चों एवं गर्भवतियों का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आशा एवं एएनएम की कार्यप्रणाली, संस्थागत प्रसव, आभा आईडी, आशाओं का भुगतान आदि से संबंधित समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जैसे बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि के सुचारू संचालन सुनिश्चित रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed