फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negligence in investigation: Report sent of dengue among 12 people

जांच में लापरवाही : 12 लोगों में भेज दी डेंगू होने की रिपोर्ट

Wed, 12 Jun 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Negligence in investigation: Report sent of dengue among 12 people
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पैथालॉजी लैब की कहानी ही अगल है। यहां से प्रतिदिन डेंगू की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी जाती है। कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि 12 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि कर रिपोर्ट भेज दी। जब सीएमओ ने रिपोर्ट देखी और शक हुआ तो फिर से इन लोगों की जांच कराई। इसमें किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डाटा सही करने का निर्देश दिया और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

अभी जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं शुरू हुआ है, लेकिन प्रतिदिन रिपोर्ट शासन स्तर तक भेजी जाती है। दो दिन पहले जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब से सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। इसमे 12 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि लिखी गई थी। इसके बाद सीएमओ ने जब रिपोर्ट देखी तो उन्हें कुछ आश्चर्य हुआ। उन्होंने लैब के कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला की कंप्यूटर फीडिंग में गलती हुई है। इसके बाद सीएमओ ने उन 12 लोगों की फिर से सैंपल लेकर जांच कराई। जांच में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि डेंगू जांच की रिपोर्ट प्रतिदिन शासन स्तर पर भेजी जाती है। जिला अस्पताल से लैब से रिपोर्ट आई जिसमे 12 लोगों में डेंगू दिखाया गया था। जब जांच कराई गई तो कंप्यूटर फीडिंग में गड़बड़ी मिली। इसके बाद उन मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर फिर से जांच कराई गई। इसमें किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि आगे से रिपोर्ट भेजने से पहले उसकी जांच कर लिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed