{"_id":"64dfae694ad84e57a60536f4","slug":"negligence-found-in-the-hospital-of-district-jail-in-inspection-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1734-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में जिला कारागार के चिकित्सालय में मिली लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में जिला कारागार के चिकित्सालय में मिली लापरवाही
विज्ञापन
जिला कारागार में निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी ।संवाद
- फार्मासिस्ट को लगाई फटकार, समुचित इलाज का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कारागार में चिकित्सालय में लापरवाही की शिकायती मिली।
उन्होंने सभी बंदियों के बैरक में जाकर जानकारी ली। जिला कारागार में जिला प्रशासन के सहयोग से कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है। बहुत जल्द ही प्लंबर का भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। जिला कारागार के चिकित्सालय में भर्ती बंदी ओम प्रकाश सिंह व उमा शंकर ने बताया कि हाइपरटेंशन एवं कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं। उनके इलाज में लापरवाही बरते जाने की बात कही गई। इस संबंध में फार्मासिस्ट डीपी सिंह को डांट लगाई गई तथा समुचित रूप से इलाज करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश गौड़, राजकुमार गौतम, हेड जेल वार्डर सिद्धार्थ, शशांक शंकर पांडेय और जय शंकर आदि उपस्थित रहे।