फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   neet examination passed

Sant Kabir Nagar News: नीट परीक्षा में सफल हुए अमित और मुहम्मद जैद

Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
neet examination passed
मोहम्मद जैद बारी 
संतकबीरनगर/ सेमरियावां। खलीलाबाद ब्लॉक के खजुहां गांव निवासी अमित कुमार और सेमरियावां ब्लॉक के छपिया माफी निवासी मुहम्मद जैद बारी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस कामयाबी की चर्चा जहां क्षेत्र में है, वहीं परिवार सहित गांव के लोगों ने खुशी जताते हुए दोनों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

खलीलाबाद के खजुहां गांव निवासी अमित कुमार ने नीट यूजी की परीक्षा परिणाम में आल इंडिया रैंक 4427 हासिल की है। अमित ने बताया कि उनकी माता गृहणी हैं। पिता सर्वजीत प्रजापति प्राइवेट अस्पताल चलाते हैं। बड़े भाई अजित प्रजापति भी चिकित्सा सेवा से ही जुड़े हैं। इसलिए परिवार का माहौल चिकित्सा के जरिये लोगों की सेवा का रहा है। अमित की इस सफलता पर समाजसेवी राजपाल यादव, डॉ. वशिष्ठ प्रजापति, शुभम यादव, बलराम यादव, पवन, आदर्श ने बधाई दी है।
विज्ञापन

इसी तरह से सेमरियावां ब्लॉक के छपिया माफी गांव निवासी डॉक्टर अब्दुल बारी के पुत्र मुहम्मद जैद बारी ने प्रथम प्रयास में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीट परीक्षा में 675 अंक पाकर आल इंडिया रैंक 2089 हासिल की है। इनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मोहम्मद अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, इकबाल अहमद, मकसूद अहमद, फैजान अहमद, मुजीबुल्लाह, सर्वजीत, जफीर अली करखी, मो मोकर्रम, बदरे आलम, मो. अदनान दुर्रानी, वसीम अहमद आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed