{"_id":"68d19366328b0a94a301e548","slug":"navratri-crowd-of-devotees-gathered-in-devi-temples-maa-shailputri-was-worshipped-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138754-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां शैलपुत्री की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां शैलपुत्री की हुई आराधना
Mon, 22 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
समय माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु-संवाद
संतकबीरनगर। नवरात्र के पहले दिन सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और यह दिनभर चलता रहा। खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्का कला की वन देवी मंदिर, लहुरादेवा की समय माता मंदिर, कोपिया समय माता मंदिर, मेंहदावल की नगर वाली माता मंदिर समेत सभी देवी स्थानों पर भक्तों ने पूजा की। नारियल और चुनरी चढ़ाई।
परंपरा के अनुसार नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई। घरों और पंडालों में कलश स्थापित कर वेदी पर जौ बोया गया। गृहस्थों ने पुरोहितों के माध्यम से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए नौ दिन तक चलने वाली उपासना शुरू की। जिला मुख्यालय के समय माता मंदिर में सुबह पांच बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। लोगों ने पूजा-पाठ कर जल चढ़ाया और स्तुति की। मां समय जी स्थान सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र में हर दिन देवी के नए शृंगार होंगे।
यहां पर स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों ने लोगों को लाइन में लगवाकर माता के दर्शन कराए। इसी प्रकार उस्का कला की वन देवी की पूजा के लिए खलीलाबाद, सादिकगंज, तेनुआ, दुधरा आदि स्थानों से तथा स्टेशन रोड के लिए विधियानी और घोरखल स्थित मंदिर में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
सुबह से लगी श्रद्धालुओं की भीड़ : मेंहदावल। कस्बे की नगर वाली माता के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बाराखाल के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की। इस साथ ही नारियल चढ़ाकर मन्नतें मांगी। यहां पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। धनघटा स्थित मड़हा स्थित समय माता, जयराम पट्टी स्थित समय जी स्थान, महुली स्थित कोर्ट की समय माता, महुली में दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी परिसर में भक्तों ने पूजा की।