फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nathnagar incident on the direction of state government '

‘प्रदेश सरकार के इशारे पर हुई नाथनगर की घटना’

Fri, 28 Apr 2017 11:35 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 28 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nathnagar incident on the direction of state government '
पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। नाथनगर की घटना भाजपा की देन है। भाजपा प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में शुक्रवार को चार सदस्यीय जांच दल नाथनगर पहुंचा। ब्लॉक परिसर में एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान हुए विवाद की जानकारी लेने के लिए पार्टी ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच दल ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में बैठक करके पूरी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकान्त उर्फ  पप्पू निषाद और पूर्व विधायक डॉक्टर मोहसिन खान जांच दल के सदस्यों में शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट और संगठित होकर अन्याय और अत्याचार का विरोध करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बजाय बदले की भावना से राजनैतिक विरोधियों का उत्पीड़न कर रही है। इसके खिलाफ रणनीति बनाकर प्रदेश स्तर पर जल्द ही बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। सभी नेताओं से वार्ता करने के बाद शिष्ट मंडल ने पूर्व जिलाध्यक्ष की तोड़ी गई गाडि़यों का भी  निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौँपी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव का भी हौसला बढ़ाया। इस दौरान पूर्व सांसद भालचंद यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिलाध्यक्ष गौहर अली, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, सुबोध यादव, जयराम पांडेय, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed