फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Narang farmers blocked the route

नारज किसानों ने मार्ग पर जाम लगाया

Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Narang farmers blocked the route
नारज किसानों ने मार्ग पर जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में बृहस्पतिवार को नाराज किसानों ने धनघटा-खलीलाबाद मार्ग जाम कर दिया। इससे करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। किसानों का आरोप था कि नहर में पानी न छोड़ने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मुखलिसपुर पंप कैनाल से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। महुली पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

 
तिघरा, चिकनी, गायघाट, अम्मादेई, अमेदवा, जमिरा आदि कई गांव के किसान धनघटा-खलीलाबाद मार्ग को 10:30 बजे जाम कर दिया। किसान लल्लन सिंह, पूर्णमासी, विवेक, सोमई, रामनाथ, सोनू, धर्मराज, रघुनाथ आदि का आरोप था कि मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल में पानी न छोड़े जाने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में पंप कैनाल से पानी छोड़ा जाना बेहद जरूरी है। करीब 45 मिनट तक धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर आवागमन बंद रहा। कुछ संभ्रात लोगों व पुलिस के समझाने-बुझाने पर किसान माने और जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मौके पर एसओ करुणाकर पांडेय, एसआई राजेंद्र सिंह, अनिरूद्ध सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed