{"_id":"65f0b60b917e708cba0f10a4","slug":"nandini-murder-case-raids-at-many-places-in-search-of-property-dealer-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111175-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदिनी हत्याकांड : प्राॅपर्टी डीलर की तलाश में कई स्थानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदिनी हत्याकांड : प्राॅपर्टी डीलर की तलाश में कई स्थानों पर छापे
Wed, 13 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस व एसओजी टीम ने आनंद यादव के सभी संभावित ठिकानों पर दी दबिश
- दो दिन पूर्व डीघा स्थित घर में नंदिनी की दिनदहाड़े हत्या हुई थी
- पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों में चार हैं सलाखों के पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्या में आरोपी बनाए गए प्राॅपर्टी डीलर आनंद यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी टीम ने कई स्थानों पर छापे मारे गए। इसके बावजूद वह पकड़ में नहीं आया। इधर नंदिनी के गांव डीघा में अभी भी पुलिस बल तैनात है। नंदिनी के घर समाज के नेता पहुंच रहे हैं। मामले में पांच नामजद आरोपियों में चार सलाखों के पीछे हैं।
नंदिनी राजभर के पति की शिकायत पर केस दर्जकर पुलिस विवेचना तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए एसपी ने कई टीमें लगाई हैं। स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने पूरी रात छापे की कार्रवाई की। आरोपी आनंद के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके अलावा सर्विलांस टीम से मिले इनपुट के आधार पर कई लोगों की पुलिस निगरानी कर रही है।
गांव से भी कुछ संदिग्धों को पुलिस ने रात में ही उठाया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों ले लेकर बस्ती जनपद के भी कुछ स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस गिरफ्त में आए लोगों से पूछताछ कर घटना की सत्यता जानने में जुटी है।
विज्ञापन
हत्या में नामजद एक आरोपी पहले से ही जेल में है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सर्विलांस टीम की मदद से अन्य लोगों के संलिप्तता की जानकारी एकत्रित किया जा रहा है। जिनकी भी संलिप्तता पाई जाएगी,उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सीटी