फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nandi Maharaj was established

Sant Kabir Nagar News: नंदी महाराज की हुई स्थापना

Thu, 19 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nandi Maharaj was established
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित विद्युत वितरण खंड परिसर स्थित शिव मंदिर में बुधवार को सनातन संस्कृति के तहत पूजन अर्चन के साथ नंदी महाराज खुश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान विद्युत निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहे। बुधवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय के परिसर में स्थित शिव मंदिर पर नंदी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। कुछ माह पहले इस मंदिर परिसर में शिवलिंग की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, लेकिन नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पाई थी। जिसे स्थापित किया गया। पुरोहित ने विधिवत पूजन कराया। यजमान के रूप में अवर अभियंता ने पूजन अर्चन कार्य तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्य को संपन्न कराया। इस दौरान अवर अभियंता गणेश मिश्रा, दिग्विजय मिश्रा, कुसुमाकर भारती, शिवानंद, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed