{"_id":"678aa37c43350959d301d415","slug":"nandaur-bansi-road-will-be-widened-going-to-siddharthnagar-and-nepal-will-be-accessible-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127216-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नंदौर-बांसी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, सिद्धार्थनगर व नेपाल जाना होगा सुलभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नंदौर-बांसी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, सिद्धार्थनगर व नेपाल जाना होगा सुलभ
Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के नंदाैर-बांसी जाने वाले मार्ग को तीन मीटर और चौड़ा किया जाएगा। करीब 29 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण होना है। पहले यह सड़क सात मीटर चौड़ी थी, अब इसे 10 मीटर चौड़ा करने की तैयारी है। इस मार्ग का 12 किलोमीटर का हिस्सा जनपद में पड़ता है। यही मार्ग नंदाैर से होकर धनघटा होते हुए न्योरी मार्ग में जुड़ जाएगा। इससे सिद्धार्थनगर, नेपाल और आंबेडकरनगर नगर की राह आसान हो जाएगी। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। शासन से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस पर 75 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
नंदौर से खलीलाबाद तक की सड़क पूर्व में ही बन चुकी है। प्रशासन ने अब नंदौर से बांसी तक के मार्ग को चौड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह मार्ग सिद्धार्थनगर जनपद के लुंबिनी-दुद्धी हाईवे के बांसी से निकलकर खेसरहा, बनकटा, गोईठहा, सांथा होते हुए बस्ती- मेंहदावल-तमुकहीराज हाईवे से नंदौर चौराहे में मिलेगा। इसमें 12 किलोमीटर सड़क संतकबीरनगर जिले में है।
सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। यह सड़क नंदौर से जुड़ने के साथ ही खलीलाबाद होते हुए धनघटा होकर आंबेडकरनगर के न्योरी से भी जुड़ेगी। इस मार्ग के बनने से सिद्धार्थनगर से अंबेडकरनगर तक की राह भी आसान हो जाएगी। प्रतिदिन 17 हजार वाहनों की आवाजाही : इस मार्ग का सर्वे करने वाली टीम का कहना है कि यह काफी व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर प्रतिदिन औसतन 17000 दोपहिया और चारपहिया वाहन चलते हैं। इसके चलते यह व्यस्ततम मार्ग माना जाता है। संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर जाने वाले लोगों के लिए यही एक सुगम मार्ग है।