{"_id":"68ebf2640378d01c940c23f0","slug":"nagar-panchayat-dumping-garbage-at-the-foothills-of-saryu-river-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139728-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सरयू नदी की तलहटी में नगर पंचायत गिरा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सरयू नदी की तलहटी में नगर पंचायत गिरा रहा कूड़ा
Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी के किनारे फेका जा रहा कूड़ा-संवाद
धनघटा। एक तरफ जहां जल संचय व नदियों को बचाने के लिए सरकार मुहिम चला रही है तो वहीं दूसरी धनघटा तहसील स्थित बिड़हरघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे नगर पंचायत कूड़ा गिरा रहा है।
हालात यह है कि नदी की तलहटी में जगह-जगह कूड़े कचरों का अंबार लगा हुआ है और इसमें से निकलने वाली दूषित गैस एवं हानिकारक तत्व स्वच्छ वातावरण को प्रदूषित कर रही है।
नगर पंचायत हैंसर धनघटा में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था अब तक न होने से नगर के कूड़े को खपाने का कोई समुचित रास्ता नहीं बन पा रहा है। पिछले तीन माह से नदी के तलहटी में घरों का गंदा कूड़ा गिराया जा रहा है। नगर पंचायत की कूड़ा कचरा ढोने वाले वाहन प्रतिदिन नदी के तट बिड़हरघाट में कूड़ा गिराने पहुंचते है।
विज्ञापन
सरयू नदी के तट पर लग रहे कूड़े के ढेर से अब प्रदूषण उठने लगा है। सरयू के बिड़हरघाट के पास कचरा निस्तारण के कारण ऐसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
बता दें कि क्षेत्र से गुजरने वाली सरयू नदी के बिड़हरघाट पर सैकड़ों लोग स्नान दान के लिए पहुंचते हैं। नदी का मांझा क्षेत्र धार्मिक व स्वच्छ वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन जिम्मेदार इन सबसे बेपरवाह होकर दिन रात नगर के कूड़ा कचड़ा को सरयू नदी के तट पर धकेलने में लगे हैं। इससे धार्मिक अनुष्ठान करने आए लोगों को परेशानी होती है।
नमामि गंगा अभियान संचालित होने के बाद भी हाल यह है कि सरयू के किनारे बिखरा कूड़ा नदी की सुंदरता को दाग लगा रहा है। क्षेत्र के मदरा निवासी सभापति, रमेश, राजेश, भोला, राम नरेश ने बताया कि नदी के किनारे प्रतिदिन भारी मात्रा में कूड़े का ढेर लग रहा है। क्षेत्र में अब कूड़े कचरे के ढेर से स्वच्छ वातावरण पर खतरा बन गया है।