{"_id":"6a591e0072f8166dfc0df469","slug":"mystery-of-the-swapped-bike-solved-within-24-hours-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153900-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में सुलझी बाइक बदलने की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में सुलझी बाइक बदलने की गुत्थी
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। मेंहदावल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई दो मोटरसाइकिलों का पता लगाकर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, मेंहदावल थाना क्षेत्र के सरफरा गांव निवासी एवं होमगार्ड परम हंस सिंह अपनी बाइक से बुधवार को मेंहदावल आए थे। उन्होंने रोडवेज के पास एक चाय की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली, जिस पर उन्होंने थाना मेंहदावल में सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के कुनवार गांव निवासी राजकुमार गलती से अपनी बाइक समझकर परम हंस सिंह की बाइक लेकर चले गए थे।