फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Murder of old woman sleeping in the house

Sant Kabir Nagar News: मकान में सोई वृद्घा की हत्या, मौके पर मिला बसूला

Wed, 03 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Murder of old woman sleeping in the house
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के छांछापार में मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सोई महिला की सोमवार की रात हत्या कर दी गई। महिला का शव चारपाई के नीचे दरवाजे के पास पड़ा था। मौके पर बसूला मिला। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, हत्या की वजह और हत्यारोपी के बारे में पुलिस अभी जानकारी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

छांछापार के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद ने बताया कि उसका गांव में 50 मीटर की दूरी पर दो मकान हैं। एक मकान में उनकी 70 वर्षीय मां तीजा देवी रहती थीं। दूसरे मकान में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे तक उनकी मां तीजा देवी घर से बाहर नहीं निकलीं तो उन्होंने गेट पर चैनल के पास से काफी आवाज दी। चैनल बंद था। चैनल गेट के ऊपर ताले की चाबी थी। जब उनकी मां काफी आवाज देने के बाद बाहर नहीं निकलीं तो उन्होंने चैनल गेट के ऊपर रखी चाबी को किसी तरह से निकाल कर ताला खोला और अंदर गए। वहां देखा कि उनकी मां छत के ऊपर बने कमरे में चारपाई से नीचे दरवाजे के पास पड़ी थी। वह खून से लथपथ थीं और मौत हो चुकी थी। उन्होंने आशंका जाहिर की कि किसी ने उनकी मां की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्घा के सिर के दाहिने तरफ पीछे सिर में गंभीर चोट के निशान थे। दाहिना कान फट कर दो भाग में बंट गया था। बाया कान जड़ से उखड़ गया था। बाएं हाथ के बांह में चोट के निशान थे। गले में चार अंगुलियों के काले पड़े निशान थे। मौके पर बसूला मिला। लोगों ने आशंका जाहिर की कि बसुला के बट से सिर में प्रहार करके और गले को दबाकर वृद्घा की हत्या की गई थी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि मृत महिला के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना की वजह और हत्यारोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छांछापार में वृद्घा की हत्या हुई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चला है। घटना के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी को लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed