{"_id":"5df2764f8ebc3e87bd3e5720","slug":"murder-khalilabad-news-gkp3330184156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर गोली मारकर की गई थी पवन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर गोली मारकर की गई थी पवन की हत्या
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ पर्दाफाश, अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी पवन राय की कनपटी पर गोली मार कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में 315 बोर की बुलेट भी मिला है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का शक है।
मंगलवार रात बखिरा क्षेत्र के छरॉछ पुलिया के पास महुली क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी पवन राय (22) पुत्र रामनरायन राय की लाश मिली थी। परिजनों ने बेटे का शव देख हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग में पवन की हत्या किए जाने का शक है। तिलक में जाने की बात कह कर पवन घर से निकला था, लेकिन कोई तिलक का कार्यक्रम ही नहीं था। उसके साथ गया गांव का युवक भी मौके से लापता हो गया। पवन के साथ में गया युवक बखिरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के घर तक गया था, फिर वहां से कहीं चला गया। तभी से उसकी लोकेशन पुलिस तलाश रही है।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि पवन राय की हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी में गोली मार कर किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में 315 बोर की बुलेट मिली है। इस मामले में पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की ओर पुलिस को शक है। साथ में गया गांव का युवक भी लापता है। उसे भी पुलिस संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।