{"_id":"68c6fcf535401d3e3401d6b4","slug":"murder-case-filed-against-nine-people-including-husband-in-the-case-of-death-of-married-woman-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-138390-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत नौ लोगों पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत नौ लोगों पर हत्या का केस
Sun, 14 Sep 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिजनों को आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
बेलहर थानाक्षेत्र के परासी गनवरिया में शुक्रवार की रात नसीमा पत्नी जियाउल हक की मृत नसीमा के पिता महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थानांतर्गत मदरहा निवासी जौहर ने अपने बेटी के पति तथा उसके परिजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण मारने-पीटने तथा जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के बाद विसरा सुरक्षित कर दिया गया।
इसके बाद परिजन शव को लेकर थाने आ गए और मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गये।शनिवार को देर रात पुलिस ने नसीमा के पिता की तहरीर पर उसके पति समेत नौ लोगों के ख़िलाफ़ दहेज़ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर गए। रात 10.30 बजे उनका केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।