फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipality forgot after warning, people are facing traffic jam

Sant Kabir Nagar News: चेतावनी के बाद भूल गई नगर पालिका, जाम झेल रहे लोग

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Municipality forgot after warning, people are facing traffic jam
गोलाबाजार में सड़क तक किया गया अतिक्रमण।संवाद
-पटरियों से लेकर सड़क तक हो गया है अतिक्रमण, लग रहा जाम, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन ने यह आश्वासन दिया था कि शहर की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई, लेकिन अभी भी शहर में अतिक्रमण का बोलबाला है। रविवार को बरदहिया में इस कदर जाम लगा कि वाहन रेंगते हुए निकले। शहर के विभिन्न चौराहों में भी यह स्थिति देखने को मिली।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में सड़क की दोनों पटरियाें पर वर्तमान में अतिक्रमण कर लिया गया है। स्थिति यह है कि सड़क तक दुकानें सज गई हैं। इसके कारण आए दिन जाम लग रहा है। इसके साथ ही लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को बरदहिया बाजार में अतिक्रमण के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वालाें को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जबकि नगर पालिका प्रशासन ने पटरी पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी थी, कि दुकानें नालियों के पीछे लगाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी स्थिति जस की जस बनी है। इसी प्रकार की स्थिति शहर के आजाद चौक पर भी देखने को मिली। चौक के मोड़ पर जाम से लोग परेशान रहे। शहर के गोलाबाजार में तो सड़क की पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें लगा ली गई हैं। यहां पालिका की चेतावनी का असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। यही नहीं यहां खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे समस्या बढ़ गई है। यही स्थिति बैंक चौराहा पर भी बनी हुई हैं। सड़क तक दुकानें लगने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं। बाजार आए सूर्यकांत, रामफल आदि ने कहा कि सड़क की पटरियों पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण जाम की समस्या खड़ी हो रही है। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
000000000000000000
पालिका प्रशासन की चेतावनी का नहीं दिख रहा असर
नगर पालिका प्रशासन ने सड़क की पटरियों पर दुकानें लगाने वालों को पिछले माह चेतावनी दी थी कि दुकानें पीछे कर लें, अन्यथा अतिक्रमण हटाने के दौरान सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है। पालिका प्रशासन भी सिर्फ चेतावनी देने तक ही सीमित रह गया है। इससे परेशानी कम नहीं हो रही है।

0000000000000000
जल्द हटवाया जाएगा अतिक्रमण
नगर पालिका अतिक्रमण को लेकर गंभीर है। जो लोग सड़क की पटरियों पर कब्जा जमाए हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed