फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   multi purpose camp by amar ujala foundation

रक्तदान कर दस लोग बने महादानी, कोरोनारोधी टीका भी लगा

Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
multi purpose camp by amar ujala foundation
मनियरा में आयोजित शिविर में कोविड का टीका लगवाती नर्स।संवाद - फोटो : KHALILABAD
रक्तदान कर दस लोग बने महादानी, कोरोनारोधी टीका भी लगा
विज्ञापन

अमर उजाला और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वावधान में बहुद्देश्यीय शिविर का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मनियरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में संचालित बीपी खलीलाबाद पेट्रोल पंप पर बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान दस लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई और जरूरी दवाएं दी गईं। इसके साथ ही 135 लोगों को कोरोनारोधी टीका भी लगाया गया। इस दौरान स्टॉल भी लगाए गए। मुख्य अतिथि एडीएम मनोज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एएसपी संतोष कुमार सिंह ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। वर्ष में कम से कम दो बार सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है। शिविर में लोगों की सेहत भी जांची गई और कोरोनारोधी टीका भी लगाया गया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के शिविर से लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है। यहां आए लोग रक्तदान भी किए और कोरोना का टीका भी लगवाए। इसके साथ ही लोगों के सेहत की जांच भी हुई। रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में रक्तदान करने से लोगों को घबराना नहीं चाहिए। भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक राजेश ने कहा कि रक्तदान करने वाला समाज में अपनी पहचान बनाता है। बहुद्देश्यीय शिविर में किसानों को जरूरी जानकारी भी दी गई। भारत पेट्रोलियम की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। किसानों को सीजन में डीजल पर मिलने वाली छूट और फ्लीट कार्ड, स्मार्ट कार्ड, ड्राइव एप के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाएं बताई गईं। फिनो बैक की सुविधा से भी परिचित कराया गया। भारत पेट्रोलियम के बिक्री प्रबंधक सचिन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को भारत पेट्रोलियम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और उनकी खूबियों से अवगत कराना है। समाज सेवी अमरनाथ रूंगटा ने कहा कि मनियरा के आस-पास के किसानों ने जिस तरह से कार्यक्रम में रुचि दिखाई है, उससे साफ है कि किसानों में उन्नतशील खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बीपी खलीलाबाद पेट्रोल पंप के संचालक कैलाशपति रूंगटा ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है। शिविर में जिस तरह लोगों ने रुचि दिखाई है, उससे यहीं प्रतीत होता है कि लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस दौरान अश्वनी पांडेय, सूर्यभान, राधेश्याम यादव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
डॉक्टर ऑचल, साहिद अली, आदित्य धनराज, अमन सोनकर, जय प्रकाश, दुर्गेश, आशीष कुमार, कैलाशपति रूंगटा, निकिता रूंगटा, हरेंद्र ने रक्तदान किया।
बाइक और खाद बीज के स्टॉल भी लगाए गए
विभिन्न कंपनियों की ओर से ट्रैक्टर, बाइक और खाद बीज का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के जरिए शिविर में आए किसानों को उन्नतशील गेहूं बीज, उर्वरक और कीटनाशक के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहा योगदान
डॉक्टर निहाल सिंह, डॉक्टर राहुल दूबे, डॉक्टर सुरेश, सुनीता, रंजना, अखिलेश कुमार, अशफाक अली, विनोद विश्वकर्मा, गरीबुल्लाह, राजकुमार, अभय, अनंत प्रताप सिंह, अंजू चौरसिया, सुधारक सिंह और यमनोंत्री आदि का शिविर के सफल संचालन में योगदान रहा।

शिव तांडव नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
छात्र श्याम कुमार ने कार्यक्रम में शिव तांडव नृत्य किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही स्काउट गाइड के बच्चों ने पंडाल बनाया था। यहां सजाई गई रंगोली ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed