{"_id":"6904fa8a916781c37e0d2d92","slug":"mud-and-waterlogging-make-transportation-difficult-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140530-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कीचड़ और जलभराव से आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कीचड़ और जलभराव से आवागमन दुश्वार
Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कीचड़ में तब्दील हुआ लोहरैया सन्ठी मार्ग -संवाद
लोहरैया। मोंथा तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते बाजारों एवं गांव की सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते लोग बाजार आने से कतरा रहे हैं। वहीं दुकानदार परेशान है।
एकाएक बाजार से भीड़ गायब होने से व्यापारियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। सड़क के किनारे जल निकासी की व्यवस्था न होने से पानी कई दिनों तक जमा रह जाता है। जिससे सड़कें कीचड़ और बारिश के पानी से नारकीय बन गई हैं। लोहरैया क्षेत्र के बंतवार-लोहरैया मार्ग, मनिकापार-असरफपुर मार्ग, डेबरी-हकीमपुर मार्ग, सिरसी-जिगिना मार्ग बभनौली-मुंडेरा शुक्ल मार्ग में पहले से ही गड्ढे बने हुए थे। तीन दिनों से हो रही बारिश से सड़क में बने गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे सड़कें कीचड़ से पट गई हैं।सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे लोगों का आना-जाना कष्टप्रद है। मदरहिया निवासी विनोद, डेबरी निवासी अनिल मिश्र, सेमरी निवासी अनूप पाण्डेय ने बताया कि सभी संपर्क मार्गों की स्थिति दयनीय है।
मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण घरों से लोग बाहर नहीं निकलते हैं जिससे बाजार से भीड़ गायब हो गई है लगातार बारिश के चलते उनकी धान की फैसले भी बर्बाद हो रही हैं इसी तरह जिगिना निवासी सिराज अहमद जलालुद्दीन मुशीर अहमद, बारीडीहा निवासी लाल चौरसिया, रामसेवक चौरसिया ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण देहात के ग्राहक बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे दुकानदारों अन्य व्यापारियों पर बुरा असर पड़ रहा है।