{"_id":"65171c572afe13a886028494","slug":"mp-gave-certificates-to-housing-beneficiaries-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3574-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आवास के लाभार्थियों को सांसद ने दिया प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आवास के लाभार्थियों को सांसद ने दिया प्रमाणपत्र
Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांसद प्रवीण निषाद व विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने शुक्रवार को धर्मसिंहवा में प्रधानमंत्री शहरी आवास के 198 लाभार्थियों को एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार के योजनाओं का गुणगान कर आगामी चुनाव को साधने का प्रयास किया।
सांसाद प्रवीण निषाद ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास साथ लेकर चल रही है। सरकार आप लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि हमारी सरकार की देन है कि धर्मसिंहवा को नगर पंचायत का दर्जा मिला। अब सभी पात्र लोगों को आवास से वंचित नहीं होना पड़ेगा, जो सुविधा शहरों को मिलती थी अब आप सभी को मिलेगी। उन्होंने कहाकि सभी लाभार्थियों को किसी बिचौलिए को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी को वें देते हैं तो वें स्वयं जिम्मेदार होकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम के दौरान डूडा विभाग के पीओ अवर अभियंता विशाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आशुतोष ओझा, अध्यक्ष वसीउद्दीन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी, लाल जी निषाद, राम सुभग दुबे, शशि कपूर राय, धर्मराज अग्रहरि, वीरेंद्र पाठक, राम शंकर दुबे, तपानाथ मौर्या, मनोज जायसवाल, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।