फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mountaineer Rajni Sav hoisted the tricolor on the top of Mount Kosciuszko

Sant Kabir Nagar News: पर्वतारोही रजनी साव ने माउंट कोजिआस्को की चोटी पर फहराया तिरंगा

Sun, 18 Aug 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mountaineer Rajni Sav hoisted the tricolor on the top of Mount Kosciuszko
- 15 अगस्त की सुबह 9:24 पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही रजनी साव ने 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिआस्को पर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी है।
दूरभाष पर रजनी साव ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 9:24 पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊची चोटी माउंट कोजिआस्को पर चढ़ाई करके तिरंगा फहराया, वह प्रदेश से अकेली थीं। बताया कि वह 19 अगस्त को देश वापस लौटेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रजनी साव वर्तमान में मगहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व रजनी साव माउंट सिटी पर्वत हिमांचल प्रदेश, माउंट टेबल टॉक पर्वत श्रीनगर, माउंट यूनम पर्वत हिमांचल प्रदेश, साउथ अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सफलता पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर, विधायक गणेश चंद चौहान, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ वरुणेश दुबे समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed