{"_id":"69922b579c46b4ddea0d3521","slug":"mother-father-worship-day-celebrated-with-reverence-and-rituals-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146064-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रद्धा और संस्कारों के साथ मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रद्धा और संस्कारों के साथ मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस
विज्ञापन
मातृ-पितृ पूजन दिवस पर माता पिता को पूजते बच्चे-स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्री योग वेदांत सेवा समिति के आयोजन व पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर खलीलाबाद के गोला बाजार में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान माता-पिता पूजे गए। बच्चों ने माता-पिता का तिलक, आरती और पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वाचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि मातृ-पितृ पूजन दिवस नई पीढ़ी को संस्कारों और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि राम जन्मभूमि से आए पुजारी दुर्गेश दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए, जिससे बच्चों में सदाचार आए संयम आए संस्कार आए। क्योंकि संस्कारवान बच्चे ही एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं जिससे भारत विश्व गुरु बन सकता है।
कार्यक्रम में अजीत कसौधन, गोपाल, विनोद जायसवाल, बैजनाथ जायसवाल, मूलचंद मौर्य, दिनेश कसौधन, राकेश कसौधान, अजीत कसौधन, राजेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।