{"_id":"6a6649c6448dcdf74608a90b","slug":"mother-and-daughter-injured-in-altercation-over-childrens-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154467-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के सियाकटाई गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में मां-बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सियाकटाई गांव निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत में निराई कर रही थीं। इसी दौरान बच्चों के विवाद में गांव के पंकज, राधिका, पूनम देवी समेत एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
निर्मला देवी का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री साधना को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद