{"_id":"67439d0f6c8157eaca069d64","slug":"most-of-the-commercial-lights-in-the-city-are-out-of-order-it-becomes-dark-in-the-evening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124336-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर की अधिकतर कॉमर्शियल लाइट खराब... शाम होते छा जाता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर की अधिकतर कॉमर्शियल लाइट खराब... शाम होते छा जाता है अंधेरा
Mon, 25 Nov 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक लगाई गई हैं लाइटें
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक कॉमर्शियल लाइटें लगाई गई हैं, ताकि आने-जाने वालों को अंधेरे से निजात मिल सके। इनमें से अधिकतर लाइटें खराब हो गई हैं, जिसके कारण शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है। जिसके चलते हादसे का खतरा बना हुआ है।
शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ शहर के मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक डिवाइडर पर कॉमर्शियल लाइटें करीब एक साल पहले लगाई थीं। मंशा यह थी कि शहर दुधियां रोशनी से जगमगाए और लोगों को आने-जाने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।
कॉमर्शियल लाइटें लगने के बाद शहर आकर्षक रूप से दिख रहा था, लेकिन वर्तमान में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। जिसके कारण शाम होते ही इस मार्ग पर अंधेरा छा जा रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र निवासी चंदन, राजेंद्र चौरसिया आदि ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। खराब लाइटों को बदले जाने की जरूरत है। इस पर पालिका प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
शहर में जहां भी कॉमर्शियल लाइटें खराब हैं, उन्हें जल्द ही बदला जाएगा। इसके लिए खराब लाइटों को चिह्नित किया जा रहा है।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार