{"_id":"6a6a375390892b02a906aa88","slug":"month-of-shravan-district-divided-into-three-zones-and-eight-sectors-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154662-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण मास : तीन जोन, आठ सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण मास : तीन जोन, आठ सेक्टर में बंटा जिला
Wed, 29 Jul 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना लागू कर दी है। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने तामेश्वरनाथ धाम सहित प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया।
पूरे जिले को तीन जोन, आठ सेक्टर और 56 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 10 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित की गई है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी, दो फायर टेंडर, एक थाना प्रभारी, चार निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 102 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल तथा 39 महिला कांस्टेबल अतिरिक्त रूप से तैनात किए गए हैं। इस प्रकार कुल 171 अतिरिक्त पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए तामेश्वरनाथ धाम तथा बाबा बैजूनाथ मंदिर (हैंसर बाजार) में मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि और प्रत्येक सोमवार को अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, फायर टेंडर तथा नदी-घाट क्षेत्रों में गोताखोर भी तैनात रहेंगे। कांवड़ यात्रा की निगरानी और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए जिले में विशेष कांवड़ सेल का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में छह अंतरजनपदीय तथा 24 जनपदीय बैरियर/पिकेट बनाए गए हैं। इन 30 पिकेटों पर पुलिस बल की तैनाती कर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा के प्रमुख दिनों और श्रावण सोमवार पर गोरखपुर-अयोध्या/लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों को मगहर से वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे। बखिरा-मेहदावल मार्ग पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और जरूरत पड़ने पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।