{"_id":"6329fc2b0af5c52d8d6286d8","slug":"money-not-rerurn-commited-sucide-khalilabad-news-gkp4511900148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: उधारी नहीं चुका पाने पर सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, घर में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: उधारी नहीं चुका पाने पर सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, घर में मचा हड़कंप
Wed, 21 Sep 2022 03:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:17 PM IST
सार
एसपी सोनम कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों से पूछताछ की गई। विनोद कुमार ने अपने किसी परिचित से 30 हजार रुपये उधार लिया था। उधर देने वाला शख्स अपनी रकम वापस मांग रहा था। मंगलवार को ही उधार की रकम देने की तिथि नियत थी। सफाईकर्मी के पास पैसे का इंतजाम नहीं हो सका। इस वजह से उसने पेड़ से लटकर कर जान दे दी।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में मृतक सफाईकर्मी विनोद कुमार यादव के रोते बिलखते परिजन।स
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी सफाईकर्मी की मंगलवार को बागीचे में आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकती लाश मिली। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सफाईकर्मी ने अपने परिचित से 30,000 रुपये उधार लिया था। उसे मंगलवार को ही चुकता करना था। उधारी रकम नहीं दे पाने की वजह से उसने यह कदम उठाया।
गुलरिहा गांव निवासी 42 वर्षीय विनोद कुमार यादव सांथा ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। मंगलवार की भोर में घर से गमछा लेकर निकले थे। बाद में गांव के उत्तर-पूरब स्थित बागीचे में उनका शव पेड़ से लटकता मिला। लकड़ी बीनने गए एक युवक ने शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बड़े भाई राम सागर ने बताया कि तीन भाइयों में विनोद मझले थे। तीनों भाइयों का परिवार अलग-अलग रहता है। विनोद की दो बेटियां और इकलौता बेटा है।