{"_id":"63600c59c05fac0deb35184b","slug":"molesting-a-girl-by-entering-the-house-khalilabad-news-gkp4557093176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर थप्पड़ मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर थप्पड़ मारा
Tue, 01 Nov 2022 02:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:03 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव के दो लोग पहुंच गए। उस वक्त उसके माता-पिता दूसरे मकान पर सो रहे थे। दो आरोपी उसके घर में घुस गए और उसका बाल पकड़ कर खींचते हुए कमरे में ले गए। दोनों ने उसे सात-आठ थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के घर में घुस कर रविवार को गांव के दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। उसकी मां को धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि मां और बेटी के गले से सोने की चेन भी लूट ले गए। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों पर घर में घुस कर छेड़खानी करने, मारने-पीटने और लूट का केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव के दो लोग पहुंच गए। उस वक्त उसके माता-पिता दूसरे मकान पर सो रहे थे। आरोप है कि दोनों आरोपी उसके घर में घुस गए और उसका बाल पकड़ कर खींचते हुए कमरे में ले गए।
आरोप है कि दोनों ने उसे सात-आठ थप्पड़ जड़ दिए। उसके साथ कपडे फाड़ दिए। शोर सुनकर मां आई तो उसे धक्का मार कर गिरा दिया। उसी बीच उसके पिता भी पहुंच गए। आरोपी ने उसके गले से दो तोले सोने की चेन खींच ली।
विज्ञापन
भागते दौरान मां भी सामने आईं तो मां के गले से भी चेन खींच कर भाग गया। पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन किया। सोमवार को पीड़िता कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।