{"_id":"62068fb9fc59a1256d1d5a98","slug":"mohhla-education-start-soon-khalilabad-news-gkp4266255191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला कक्षाओं का फिर से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला कक्षाओं का फिर से होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कक्षाओं का फिर से होगा संचालन
- कोविड गाइडलाइन का होग पालन, बच्चों को दूर-दूर बैठाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूल कोरोना काल के चलते बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए शासन ने मोहल्ला कक्षा के संचालन का निर्देश दिया है। शिक्षक गांव में जाकर बच्चों को इकट्ठा कर पठन-पाठन कराएंगे। कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बच्चों के पठन-पाठन के बाद विद्यालय पर आकर विभागीय कार्य को निपटाएंगे।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते 25 दिसंबर से परिषदीय विद्यालय बंद हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके लिए अब मोहल्ला कक्षा का संचालन किया जाएगा। जिसमें गांव के पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय व खेल के मैदान में बच्चों को इकट्ठा कर पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा। मोहल्ला कक्षा के संचालन में बच्चो को दूर-दूर बैठाकर पढ़ाया जाएगा। राज्य स्तर से मिले शैक्षिक सामग्री साझा की जाएगी। बच्चों में योजना के अनुसार गतिविधियां कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।