{"_id":"69ea6a08c1998eede7031707","slug":"mohammad-kaleem-shah-won-the-high-school-exam-and-poonam-yadav-won-the-intermediate-exam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149564-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में मोहम्मद कलीम शाह व इंटरमीडिएट में पूनम यादव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में मोहम्मद कलीम शाह व इंटरमीडिएट में पूनम यादव ने मारी बाजी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। इसमें हाईस्कूल में खलीलाबाद इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद कलीम शाह ने 95.67 प्रतिशत पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं इंटरमीडिएट में श्रीहरिवंश इंटर कॉलेज चोलखरी की छात्रा पूनम यादव ने 94.40 प्रतिशत के साथ परचम फहराया और जिले में अव्वल रहीं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कुल 54240 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें हाईस्कूल के 28392 और इंटरमीडिएट के 25848 परीक्षार्थी शामिल रहे। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें हाईस्कूल में खलीलाबाद इंटर कॉलेज के छात्र मो. कलीम शाह को 574 अंक के साथ प्रथम स्थान मिला, जबकि सहजान इंटर कॉलेज उड़सरा की छात्रा फातिमा खातून को 572 अंक के साथ दूसरा स्थान और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़ के छात्र आलोक यादव को 571 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा एनएससीबीआईसी मेंहदूपार के छात्र मो. शादिक को 570 अंक, स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज के छात्र किशन वर्मा को 570 अंक, एसकेएआरआईसी मगहर के छात्र रोहित चौरसिया को 569 अंक, सिताबी देवी इंटरमीडियट कॉलेज घूरापाली की छात्रा अंशिका यादव को 569 अंक, पार्वती केआईसी सोनौरा की छात्रा दिव्या को 568 अंक, एसआरएनसी कन्या इंटर कॉलेज जंगलबेलहर की छात्रा शिखा यादव को 568 अंक, मुस्लिम इंडस्टि्रयल एचएसएसबीएन की छात्रा अदीबा खातून को 567 अंक प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रीहरिवंश इंटर कॉलेज चोलखरी की छात्रा पूनम यादव ने 472 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीटीसी शिवगोपाल इंटर कॉलेज भिटिनी के छात्र प्रवीन सिंह ने 460 अंक के साथ दूसरा और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़ की आर्या त्रिपाठी को 454 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही रमवापुर सरकारी की छात्रा निशा को 452 अंक, एबीआरएल इंटर कॉलेज गिटिनी की छात्रा आरुषी चौधरी को 451 अंक, एसएसडीजीआईसी धनघटा की छात्रा आंचल को 448 अंक, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़ के छात्र शिवम को 447 अंक, एसकेएआरआईसी मगहर के छात्र अभय गुप्ता को 446 अंक, एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी की छात्रा अमीना खातून को 445 अंक, राम नरेश बुद्धि सागर पीसी आदर्श इंटर कॉलेज उदहा के शुभम गुप्ता को 445 अंक के साथ टाप टेन में स्थान बनाने में सफल रहे।
परीक्षा परिणाम आने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राएं खुशी से झूम उठे।