फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mobile on surveillance...kidnapper's last location found in Azamgarh

Sant Kabir Nagar News: सर्विलांस पर मोबाइल...अपहरणकर्ता का अंतिम लोकेशन मिला आजमगढ़

Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile on surveillance...kidnapper's last location found in Azamgarh
- पुलिस बुढ़नपुर पहुंची तो मोबाइल स्विच बंद हो गया
विज्ञापन

- भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर युवती के अपहरण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीय युवती का अपहरण करने वाले भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की अंतिम मोबाइल का लोकेशन आजमगढ़ के बुढ़नपुर में मिला। पुलिस पीछा करते हुए पहुंची तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अपहरणकर्ता का माेबाइल फोन पुलिस की रडार पर है।


धनघटा क्षेत्र की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती का अपहरण भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर करने का आरोप लगाते हुए युवती का भाई अपहरण का केस 30 अगस्त को धनघटा थाने पर दर्ज कराया। सुबह 05:00 बजे घटित घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम हो सकी। जानकारी मिलने पर पुलिस अपहर्ता के मोबाइल का लोकेशन ली तो उसका लोकेशन आजमगढ़ बुढनपुर में मिला। पुलिस पीछा करते हुए बुढनपुर पहुंची तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, जिससे पुलिस से उसके सही लोकेशन का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि देर रात तक उसकी तलाश किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मोबाइल जब तक खुलेगी नहीं तब तक लोकेशन मिलना मुश्किल है। इसके बाद भी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इधर अपहृत युवती का पीड़ित परिवार बेटी की सलामती को लेकर गमगीन है। उनका कहना है कि अपहरणकर्ता अपराधी किस्म का व्यक्ति है। बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए इसका भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार का कहना है कि अपहरण का आरोपी हैसर बाजार सोनाड़ी गांव निवासी अभिनव साहनी की स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली गई है। साथ ही उसके परिजनों से भी बराबर पुलिस संपर्क में बनी हुई है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही अपहर्ता को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed