फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MNREGA work is being done with JCB

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी से कराया जा रहा मनरेगा का काम

Sun, 24 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
MNREGA work is being done with JCB
- हैंसर बाजार क्षेत्र का हाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। निगरानी के अभाव में हैंसर बाजार ब्लॉक में मनरेगा योजना का बुरा हाल है। कहीं कागज में काम चल रहा है तो कहीं रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से काम करा कर मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा। इसकी जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार खामोश हैं।

हैंसर बाजार के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कच्चा कार्य कराकर 60-40 के अनुपात को मेंटेन करने की कोशिश की जा रही है। अनुपात बराबर हो सके इसके लिए जिम्मेदार भी कच्चे कार्य पर जोर दे रहे हैं। लेकिन जमीनी सच्चाई से अनभिज्ञ बने हुए हैं। जिसका लाभ ग्राम पंचायत उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ग्राम पंचायत नटवाबर में मनरेगा के तहत पंचायत भवन के प्रांगण में ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी डाली गई। उसके बाद उसे बराबर करने के लिए रात में जेसीबी मशीन लगा दी गई।
विज्ञापन

ग्रामवासी अमरनाथ, इंद्रजीत, राम रक्षा, खदेरन आदि का कहना है कि जो कार्य मनरेगा मजदूरों से कराकर उन्हें रोजगार देने के लिए है। उस कार्य को ट्रैक्टर ट्राली जेसीबी मशीन से कराकर फर्जी मस्त रोल चलाया जा रहा है। गांव वालों ने शनिवार को बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बीडीओ आरपीपांडेय ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में शिकायत सच मिली तो भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed