फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mla speak in vidhansabha

विधायक ने बखिरा झील के विकास का मुद्दा उठाया

Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
mla speak in vidhansabha
विधानसभा में चल रहे सत्र में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने बखिरा झील, बर्तन उद्योग, कोपिया टील - फोटो : KHALILABAD
विधायक ने बखिरा झील के विकास का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

- विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उठाई क्षेत्र की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विधानसभा का सत्र लखनऊ में चल रहा है। मेंहदावल विधायक अनिल तिवारी ने मेंहदावल विधानसभा के अंतर्गत बखिरा झील, बर्तन कारोबार, कोपिया टीला, धर्मसिंहवा का बौद्ध स्तूप के विकास के लिए विधानसभा सत्र के दौरान आवाज उठाई है। उन्होंने सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विकास कराने पर जोर दिया।

विधायक अनिल तिवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण व धन्यवाद ज्ञापन के बाद कहा कि मेंहदावल विधानसभा से प्रदेश को प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी विधायक चुनी गई थीं। इसके बाद से यह क्षेत्र कभी भी विकास की दौड़ में आगे नहीं रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख स्थलों के विकास के लिए सदन के पटल पर रखा। कहा कि बखिरा झील 1991 में पक्षी अभयारण्य घोषित हुआ था, लेकिन 33 वर्ष बाद भी विकास नहीं हो सका है। यहां का बर्तन कारोबार एक जिला एक उत्पाद में चयनित हुआ, लेकिन पांच साल बाद भी चयनित कार्य स्थल पर सिर्फ बाउंड्रीवाल ही बन सका है। भगवान बुद्ध की स्थली कोपिया टीला का विकास मील का पत्थर साबित होगा। धर्मसिंहवा का बौद्ध स्तूप भी विकास की बांट जोह रहा है। मेंहदावल विधानसभा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, बघुवा में गोवंश संरक्षण स्थल एवं आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की भी चर्चा की। बालिकाओं की शिक्षा हेतु डिग्री कॉलेज की स्थापना पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed