{"_id":"65108e85244d97e2070c7ff4","slug":"mla-set-up-chaupal-listened-to-pms-thoughts-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3360-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधायक ने लगाई चौपाल, सुनी पीएम के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधायक ने लगाई चौपाल, सुनी पीएम के मन की बात
Mon, 25 Sep 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर के विधायक अंकुर राज तिवारी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के मैनसिर गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्हाेंने लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
चौपाल के बाद गांव में बन रहे पार्क तथा स्कूल का निरीक्षण किया। गांव की गलियों और नालियों की स्थिति को भी देखा। पार्क को गुणवत्ता के साथ बनाए जाने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने पार्क में विवादित भूमि की समस्या बताई तो उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर सहमत कराया। स्कूल का निरीक्षण में उन्होंने कमियों को दूर करने की बात कहीं। साथ ही स्कूल पर बच्चों के लिए एक वाटर कूलर लगाने की बात कही। इस दौरान वह गांव के लोगों से मिले तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, प्रदीप सिंह, गिरीश पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, संजय सिंह, संजय पांडेय, ज्ञानदेव आदि मौजूद रहे।