{"_id":"64e25f170c3dc83caf047f14","slug":"mla-listened-to-the-problems-gave-assurance-of-diagnosis-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1034-3275-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधायक ने सुनीं समस्याएं, दिया निदान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधायक ने सुनीं समस्याएं, दिया निदान का आश्वासन
Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी डाक बंगले पर विधायक विनय वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। इस बीच नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर दो के निवासी मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि रेलवे का जो वाशिंग पिट बनाया गया है। उसको इस समय बाउंड्रीवाॅल करके घेरा जा रहा है, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होगी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर बाजार में जाना पड़ेगा। दूसरी समस्या पश्चिम पोखरे पर नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित जिम के बारे में गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा शिकायत किया गया। जिसमें बताया गया कि मंदिर के तरफ जाने वाले रास्ते को जिम बनाकर घेर दिया गया है जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होगी। विधायक ने सभी लोगों को समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान रामजी पांडेय, एडवोकेट बृजेश पाठक, गणेश शंकर वर्मा, गायत्री परिवार के ट्रस्टी विशंभर सिंह, जगदीश जायसवाल, प्रदीप कमलापुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन