{"_id":"62f5410d722cb8131643c20a","slug":"mla-got-angry-after-seeing-dirty-sheets-in-the-hospital-khalilabad-news-gkp4468338137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदी चादर देख भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदी चादर देख भड़के विधायक
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी का निरीक्षण करते विधायक अनिल त्रिपाठी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
अस्पताल में गंदी चादर देख भड़के विधायक
मेंहदावल सीएचसी का किया निरीक्षण
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वार्ड में बेड पर गंदे चादरों को देख नाराजगी जताई। अधीक्षक को सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति व मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी ली।
विधायक के निरीक्षण के दौरान वार्डों में साफ-सफाई थी, लेकिन वार्ड में बेड पर बिछे गंदे चादर को देखकर नाराजगी जताई। मरीजों को मिलने वाली दवाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेने के साथ ही उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह शिकायत आ रही है कि अस्पताल के बाहर खुले पैथोलॉजी के लोग अस्पताल परिसर में आते हैं और अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच के नाम पर मरीजों का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की कमियां दूर की ली जाए। दोबारा फिर निरीक्षण करेंगे और कमी मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता महेश पांडेय, अतुल सिंह, राजेश सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।