{"_id":"5f93111a8ebc3e9b8409f07a","slug":"mission-shakti-programme-held-khalilabad-news-gkp3706020177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन
पौली ब्लॉक में नारी सशक्तिकरण पर शपथ लेती महिलाएं।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर
मिशन शक्ति के तहत थानों पर महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
डीएम दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। डीएम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। शासन की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। एसपी ब्रजेश सिंह ने बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना जागृत की। एसपी ने कहा कि पुलिस व एंटी रोमियो की टीम जनपद के विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, गांव/कस्बा क्षेत्र, बाजार, पूजा पंडाल, माल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक कर रही है। एसओ महिला थाना डॉक्टर शालिनी सिंह ने गठित महिला हेल्प डेस्क, वीमेन पावर हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। डीएम की ओर से मिशन शक्ति के तहत डॉक्टर शालिनी सिंह व प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वॉड गौरी शुक्ला समेत कुल 15 महिला पुलिसकर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह वस्तु एवं सेवा कर विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन डिप्टी कमिश्नर गुलाम रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिले की प्रमुख महिला व्यवसायियों व सामाजिक कार्यक र्ताओं के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। मीनू जैन तथा मंजू अग्रहरि ने कहा कि स्वावलंबन के लिए महिला व्यवसायियों को शासन तथा जीएसटी विभाग के स्तर पर विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। जैसे बैंक में ब्याज दर में छूट, जीएसटी तथा आयकर में छूट दी जाए। रीतू जैन और नमिता चड्ढा ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा करने की अच्छी पहल की गई है। इस दौरान अमित जैन, श्रवण कुमार अग्रहरि, विनीत चड्ढा,पतंजलि गुप्ता, सुधीर जैन, विकास गुप्ता, नीतू गुप्ता, पिंकी वर्मा शिवानी, रश्मि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर थाने पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुमुद राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान महिलाओं व किशोरियों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक होने की बात बताई गई। कुमुद राय की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संध्या सिंह व जयप्रकाश मिश्रा के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद एसओ प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पौली के सभागार में शुक्रवार को शक्ति मिशन अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव ने किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया। इस दौरान एडीओ पंचायत दिनेश राय ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सचिव कमलेश पति तिवारी, धर्मेंद्र यादव, कुमार रंजन, तारा देवी, रीता देवी, सविता देवी, उषा देवी, अनिता देवी आदि मौजूद रहीं।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत महुली थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में एसआई आशा मिश्रा ने फीता काटकर किया। इसी तरह नाथनगर ब्लॉक सभागार में बीडीओ दीपक सिंह ने महिला सशक्तीकरण के तहत मौजूद लोगों को बेटा और बेटी में भेदभाव न करने की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत से अब महिलाएं बेहिचक थानों में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। थानाध्यक्ष ने एसआई आशा मिश्रा व महिला कांस्टेबल सीमा प्रधान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
मदद के लिए जारी नंबरों की जानकारी दी
लोहरौली/धर्मसिंहवा। दुधारा थाने में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने महिलाओं को आत्मबल विकसित करने का मंत्र दिया। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से सहायता के लिए जारी विभिन्न नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग में अच्छे कार्य करने के लिए महिला कांस्टेबल पूजा सिंह व निहारिका पांडेय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।