फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mission Shakti aims to promote empowerment and security: DM

सशक्तीकरण व सुरक्षा को बढ़ावा देना मिशन शक्ति का लक्ष्य : डीएम

Sat, 21 Feb 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti aims to promote empowerment and security: DM
-डीएम ने किया मेंहदावल थाने का निरीक्षण, गोष्ठी में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को मेंहदावल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में शामिल हुए और कहा कि महिला सशक्तीकरण व सुरक्षा को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत सरकार महिलाओं को हर तरह की सुरक्षा के प्रति जहां जागरूक कर रही है, वहीं महिला हेल्प डेस्क की भी स्थापना प्रत्येक थाना पर किया गया है। मिशन शक्ति का उद्देश्य जीवन चक्र के हर स्तर पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करना है। नागरिक स्वामित्व के माध्यम से उन्हें राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार बनकर महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करना है।
विज्ञापन

महिला मिशन शक्ति भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जैसे राज्यों द्वारा शुरू की गई एक एकीकृत व्यापक पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा संरक्षण और सशक्तिकरण प्रदान करना है। डीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन के नंबरों को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह, एसडीएम संजीव कुमार राय, एसआई संजय वर्मा, मोतीलाल यादव, अनुराग सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र रावत, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने थाने के कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed